ब्रेकिंग
Jharkhand Crime News: सरायकेला-खरसावां में वेज रोल के ऑर्डर को लेकर हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक की... Indore Retired Teacher News: इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, कन्या भोज के बहाने घर बुलाई गईं बच्च... Aaj Ka Mausam 21 October: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट— जानें ... Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में राम जानकी मार्ग पर दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या,... Deoria Fire Accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, पिता, 3 साल की बेटी समेत त... Palghar Murder Case: महाराष्ट्र के पालघर में बेटे ने ग्राइंडर से रेता पिता का गला, कार खरीदने के लिए... Tiger Shroff Firing Conspiracy: अमिताभ-सलमान, आमिर और अक्षय कुमार भी थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हम... Indore Garba Firing: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान रास्ता रोकने को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी ने चलाई... Rajasthan Twin Brothers Murder: डीग में जुड़वां मासूम भाइयों की गला काटकर बेरहमी से हत्या, घर के पास... Nishad Party Power Show in Delhi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निषाद पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्श...
देश

झारखंड के इन इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

रांची। झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ का आंशिक असर देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग, रांची ने इस तूफान के चलते ओडिशा से सटे झारखंड के समीपवर्ती इलाके में आंधी के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय तूफान से ओडिशा व गंगेटिक बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है

मौसम वैज्ञानिकों ने इस तूफान को ‘एम्फन’ नाम दिया है। मौसम विभाग रांची के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि झारखंड में इस तूफान का ज्यादा असर नहीं होगा। भारत मौसम विभाग दिल्ली ने फिलहाल झारखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। कोटाल ने बताया कि इस चक्रवातीय तूफान से ओडिशा से सटे झारखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा जैसे जिले में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

झारखंड के इन इलाकों में होगा प्रभाव

  1. पूर्वी सिंहभूम
  2. पश्चिमी सिंहभूम
  3. सरायकेला-खरसावां
  4. सिमडेगा

Related Articles

Back to top button