ब्रेकिंग
दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त... विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख...
छत्तीसगढ़

Mahant Ghasidas Museum: 1930 से 1955 तक के ऐतिहासिक अभिलेखों का संग्रह; रायपुर में लग रही विशेष प्रदर्शनी

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस के अवसर पर रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 8 जून से 12 जून तक चलने वाली यह प्रदर्शनी छात्रों, शोधार्थियों और इतिहास प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत को करीब से जानने का एक सुनहरा मौका है।

🏛️ प्रदर्शनी में क्या है खास?

प्रदर्शनी में राज्य पुनर्गठन के बाद भोपाल से स्कैन की गई डिजिटल प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें सीपी एंड बरार (CP & Berar) कालीन प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास के महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। उपसंचालक डॉ. प्रतापचंद पारख ने बताया कि इसमें पंडित रवि शंकर शुक्ल से संबंधित दस्तावेजों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों के फ्लैग और उनके प्रतीक चिन्ह भी शामिल किए गए हैं।

🔎 प्रमुख आकर्षण और ऐतिहासिक दस्तावेज

प्रदर्शनी में 1930 से 1955 के मध्य के अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • रियासतों का विलय: खैरागढ़, छुईखदान और कोरिया रियासतों के फ्लैग व भूमि अधिकार संबंधी दस्तावेज।

  • द्वितीय विश्वयुद्ध: रायपुर (माना) एयरपोर्ट के निर्माण और उस दौरान हुए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी योजनाएं।

  • प्रशासनिक रिकॉर्ड: राजिम मेला भूमि प्रबंधन, मंदिर प्रबंधन, जनगणना रिपोर्ट और पृथक कोसल राज्य के गठन के प्रयास।

  • विकास यात्रा: पुरातात्त्विक स्मारकों का संरक्षण, स्थानीय अवकाश की घोषणाएं और राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास से जुड़े दस्तावेज।

💾 डिजिटल संरक्षण की मुहिम

डॉ. पारख ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी भी छत्तीसगढ़ के लगभग 13 लाख अभिलेख सुरक्षित हैं। ओरिजिनल कॉपी न मिल पाने के कारण विभाग उन्हें डिजिटलाइज करके लाने का कार्य निरंतर कर रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ की अपनी विरासत को सहेज कर रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button