ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
झारखण्ड

देवघर: कुंडा मोड़ पर दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

देवघर: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुंडा मोड़ पर रविवार अहले सुबह भीषण आग लगने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

🚒 दमकल की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह के समय लगी जब लोग गहरी नींद में थे। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

💸 16 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

‘उषा ट्रेड’ के संचालक संजय कुमार ने बताया कि उनकी हार्डवेयर और प्लाइवुड की दुकान थी। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली और सारा सामान जलकर राख हो गया। संजय कुमार के अनुसार, इस हादसे में उन्हें लगभग 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, ‘शिव शक्ति स्टोर’ के संचालक राजेश का भी पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है।

🔎 शॉर्ट सर्किट की आशंका

कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया, “प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, दुकानों में रखी पूरी संपत्ति जलकर खाक हो गई है, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

Related Articles

Back to top button