ब्रेकिंग
Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल
पंजाब

Moga Lottery Winner: 7 रुपये के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, मोगा के लक्ष्मण प्रजापति ने जीते 5 लाख

मोगा: किस्मत कब पलटी मार दे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। महज 7 रुपये ने एक व्यक्ति को रातों-रात लखपति बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा के रहने वाले लक्ष्मण प्रजापति की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि उन्होंने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से सीधे 5 लाख रुपये का बड़ा इनाम जीत लिया है। इस शानदार जीत के बाद लक्ष्मण और उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दोस्त के कहने पर खरीदी थी लॉटरी की टिकट

5 लाख रुपये का इनाम जीतने वाले विजेता लक्ष्मण प्रजापति ने अपनी इस जीत का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि लॉटरी विक्रेता कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना दोस्त ही है। अपने उसी दोस्त के कहने पर उन्होंने यह 7 रुपये वाली टिकट खरीदी थी, जिसने अचानक उन्हें लखपति बना दिया। उम्मीद से परे मिली इस कामयाबी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

लॉटरी बेचने वाला खुद जीत चुका है 1 करोड़ का इनाम

इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि लॉटरी विक्रेता जस्सा सिंह खुद भी करोड़ों का इनाम जीत चुके हैं। जस्सा सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी लॉटरी की दुकान महज एक सप्ताह पहले ही खोली है और इस छोटे से अंतराल में ही उनके स्टॉल से करीब 8 लाख रुपये के इनाम निकल चुके हैं।

करोड़पति बनने के बाद खुद का शुरू किया स्टॉल

जस्सा सिंह ने बताया कि पिछले साल उनका खुद का 7 रुपये वाली लॉटरी में एक करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला था। अपनी इसी बड़ी जीत के बाद उन्होंने खुद का लॉटरी स्टॉल शुरू करने का फैसला किया। उनका सोचना था कि अगर उनका एक करोड़ का इनाम निकल सकता है, तो अन्य लोग भी विजेता क्यों नहीं बन सकते। अपनी इसी जीत से प्रेरित होकर उन्होंने दूसरों की किस्मत चमकाने के लिए यह लॉटरी स्टॉल शुरू किया।

Related Articles

Back to top button