Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

बीजिंग ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे इमरान खान, चीन से 10 बिलियन डालर के कर्ज की मांग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने चीन के दौरे पर जाएंगे। देश में बिगड़ते आर्थिक हालातों को देखते हुए अनुमान है कि इमरान खान वहां भी कर्ज की मांग करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की मजबूती के नजरिए से भी इस दौरे को देखा जा रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा चीन की यात्रा करीब दो वर्षों के बाद हो रही है। इस दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग की स्थिति पर एक नजर डालने और नई परियोजनाओं पर चर्चा करने का मौका मिलेगा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहकारी साझेदारी को मजबूत करेगी। साथ ही नए युग में साझा भविष्य के साथ चीन-पाकिस्तान समुदाय के निर्माण के उद्देश्य को आगे बढ़ाएगी। इमरान खान तीन फरवरी से पांच फरवरी तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वो बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और चीनी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान इमरान खान चीन से 10 बिलियन अमरीकी डालर के कर्ज की मांग भी करेंगे। इस रकम का इस्तेमाल पाक-चीन निवेश कंपनी लिमिटेड के पुनरुद्धार के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। अनुमान है कि पीएम इमरान खान देश पाकिस्तान में चुनावों से पहले सामाजिक क्षेत्रों और औद्योगिक विकास में सुधार करेंगे। ताकि चुनावों के दौरान देश की जनता को वो इसे अपनी उपलब्धियों के रूप में गिना सकें। इमरान खान का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है। महंगाई, मुद्रा का अवमूल्यन और घटते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण देश की जनता का सत्ताधारी पीटीआई सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है।

इसके अलावा, पीटीआई को भी विश्वसनीयता को लेकर संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सीपीईसी में चीनी सहायता देश में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन नहीं ला रही है जैसा कि अनुमान लगाया गया था। इन विशाल चुनौतियों के बीच, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चीन 10 बिलियन अमरीकी डालर के अतिरिक्त कर्ज का आश्वासन भी देता है। तो यह केवल पाकिस्तान के ऋण स्टाक और सेवा दायित्वों में वृद्धि करेगा।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें