ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
विदेश

शेख राशिद का बड़ा खुलासा, सेना के दबाव में नवाज शरीफ ने किया था परमाणु परीक्षण

लाहौर। पाकिस्तान में साल 1998 में हुए परमाणु परीक्षण को लेकर वहां के रेल मंत्री शेख राशिद ने हैरान करने वाला दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि परमाणु परीक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तैयार नहीं थे। नवाज शरीफ ऐसे परीक्षण के विरोध में थे लेकिन ताकतवर सेना की इच्छा के चलते उन्हें झुकना पड़ा था। नतीजतन भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में पाकिस्तान ने भी परीक्षण किया था। राशिद पहले भी अपने बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत ने मई, 1998 में पोखरण में सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षण कर दुनिया में सनसनी फैला दी थी। इसके बाद भारत पर दुनिया के कई देशों ने प्रतिबंध भी लगाए थे। इसके कुछ दिन बाद पाकिस्तान ने भी परमाणु परीक्षण किए थे। शेख राशिद ने कहा, नवाज शरीफ और उनकी कैबिनेट के करीब सभी सदस्य भारतीय कदम के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थे लेकिन राजा जफरुल हक, गौहर अयूब और वह खुद जवाबी परमाणु परीक्षण किए जाने के पक्ष में थे।

राशिद उस समय नवाज शरीफ सरकार में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा सत्य है जिसे वह अब सार्वजनिक कर रहे हैं। राशिद से जब यह पूछा गया कि परमाणु परीक्षण के समय वह पाकिस्तान से बाहर क्यों चले गए थे ? जवाब में उन्होंने कहा, वह एक विशेष कार्य से बाहर गए थे-जिसे बता नहीं सकते। नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के वरिष्ठ नेता राणा सनाउल्ला ने राशिद के बयान खारिज किया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान बनने के 70 साल में आधे से ज्यादा समय सत्ता सेना के कब्जे में रही है। सत्ता से दूर रहते हुए भी सेना पाकिस्तान की रक्षा और विदेश नीति तय करने में अहम भूमिका अदा करती रही है। उल्‍लेखनीय है कि साल 1999 में जनरल मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार को जबरन सत्‍ता से बेदखल कर दिया था। उन्‍होंने पाकिस्‍तान पर साल 2008 तक राज किया जब तब कि उन्‍हें जनता और सेना की ओर से पद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button