Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

मोदी सरकार की गले की हड्डी बनता जा रहा है पेगासस मामला! अब सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाया सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह करने का आरोप

इस्राइली स्पाईवेयर पेगासस की कथित खरीद के मामले में जहां विपक्ष हमलावार है वहीं अब इस मामले में वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।  पेगासस मामला मोदी सरकार की गले की हड्डी बनता जा रहा है।

अब इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार को निश्चित ही न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी पेगासस खुलासे का खंडन करना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि सरकार ने इस्राइली कंपनी एनएसओ को करदाताओं के 300 करोड़ रूपये देकर सदस्यता हासिल की है। इससे प्रथम दृष्टया पता चलता है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और संसद से इस मामले में तथ्यों को छुपाया है।

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर ‘देशद्रोह’ का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राजनेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है।

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि साल 2017 में आधुनिक हथियारों और खुफिया उपकरणों की खरीद के लिए भारत और इस्राइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के रक्षा समझौते हुए थे। इस खरीद में कथिततौर पर पेगासस स्पाईवेयर भी शामिल था।

गौरतलब है कि बीते साल 2021 में पेगासस का मामला पूरे देश के सामने तब आया था जब कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों के एक संगठन ने इस बात का दावा किया था कि कई भारतीय नेताओं, मंत्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कारोबारियों और पत्रकारों के खिलाफ पेगासस का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें