ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

दिल्ली सरकार बनाएगी GTB अस्पताल को कोरोना का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से फैलने लगा है। अब यहां 24 घंटों के अंदर 1000 से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार (Delhi Govt) इस संकट से निपटने के लिए लगातार व्यवस्था करने में जुटी है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने अब गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) में कोरोना मरीजों के लिए 1500 बेड रिजर्व कर दिए हैं। अब इस अस्पताल में केवल कोरोना मरीजों का ही इलाज होगा।

इसके बाद गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली का दूसरा ऐसा बड़ा अस्पताल बन जाएगा जिसमें कोरोना मरीजों का इलाज होगा। बता दें कि 1 दिन पहले सरकार ने तीन अस्पतालों में जीटीबी में 500 बेड के साथ ही दीपचंद बंधु में 200 बेड, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र में 200 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किए थे

2 जून तक सुविधा शुरू करने के आदेश
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में अब जीटीबी अस्पताल में 1000 बेड और बढ़ाकर 1500 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के दो अस्पतालों में एलएनजेपी में 2000 बेड और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 500 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व थे।इन तीनों ने अस्पताल के एमएस को 2 जून तक कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा शुरू करने के लिए आदेश दिए गए हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 3400 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हो हो गए हैं।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार
बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 18000 के पार पहुंच चुकी है। यहां शनिवार को 1163 मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 18549 पहुंच चुकी है। वहीं 18 मौत के बाद मरने वालों की संख्या 416 पहुंच चुकी है। दिल्ली में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 10058 है।

Related Articles

Back to top button