ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
खेल

जानिए Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है ‘युवराज सिंह माफी मांगो’ हैशटैग

नई दिल्ली। सोमवार की रात से ही ट्विटर पर एक हैशटैग ट्रेंड हो रहा है, जो युवराज सिंह को लेकर है। इस हैशटैग के जरिए लोग युवराज सिंह से माफी मांगने की बात कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण बड़ा अलग है, लेकिन जायज भी है। भले ही आप मजाक में किसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करें, लेकिन उसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसा ही कुछ युवराज सिंह ने भी कर दिया है।

दरअसल, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट सेशन किया था। इसी दौरान युवराज सिंह ने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी चैट की छोटी सी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके साथ-साथ टि्वटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो भी ट्रेंड कर रहा है।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले रोहित शर्मा और युवराज सिंह के बीच इंस्टाग्राम पर तमाम मुद्दों को लेकर लाइव चैट हुई थी। इस चैट के दौरान कुछ अनकही और अनसुनी बातें रोहित शर्मा ने बताईं तो कुछ बातें युवराज सिंह ने भी शेयर की। दोनों ने क्रिकेट, कोरोना वायरस, निजी जिंदगी और भारतीय क्रिकेटरों को लेकर बहुत सारी बातें एक दूसरे से शेयर की थीं। इसी लाइव चैट में भारतीय गेंदबाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र सिंह ने कमेंट किया था।

लाइव चैट के दौरान इन क्रिकेटरों के कमेंट्स को देखकर युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के साथ हंसी-मजाक में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था, जो कि वाल्मीकि समाज को नागवार गुजरा। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर युवराज सिंह माफी मांगो ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, युवराज और रोहित स्पिनर चहल के टिकटॉक वीडियो बनाने का मजाक बना रहे थे, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवी से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button