Breaking
हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप विदिशा में हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली नर्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत बांध किनारे गांव, फिर भी बूंद-बूंद के लिए हाहाकार, शादी की शहनाई पर ग्रहण, टूट रहे तय रिश्ते समिति प्रबंधक की भर्ती में 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, कलेक्टर ने की रद, जांच शुरू ये सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने जैसा…केजरीवाल के बयान का जिक्र कर SC में बोली ED नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI की गिरफ्तारी पर लगाई रोक नोएडा: पूछताछ के लिए युवक को बुलाया, फंदे से लटका मिला शव… पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पनडुब्‍बी INS खंडेरी में हुए सवार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  शुक्रवार को एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्र में भारतीय नौसेना  की ताकत से रूबरू हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘आईएनएस खंडेरी’  की समुद्री यात्रा का एक अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव रहा। मैंने समुद्र के नीचे घंटों बिताए और अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी  की पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत को देखा।’भारतीय नौसेना की पानी के भीतर क्षमताओं से रूबरू होने के बाद रक्षा मंत्री  ने कहा कि वह भारत की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। भारतीय नौसेना  एक आधुनिक, शक्तिशाली और विश्वसनीय बल है। भारतीय नौसेना  हर स्थिति में सतर्क और विजयी होने की क्षमता रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कर्नाटक के कारवार स्थित कारवार नेवल बेस का दौरा किया।कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना  कर्मियों के साथ योग सत्र में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि दुनिया भर में योग के संदेश को पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कई कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार रात को कारवार में भारतीय नौसेना के कर्मचारियों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी।एक अन्‍य ट्वीट में राजनाथ सिंह  ने कहा था कि करवार नौसेना क्षेत्र  में भारतीय नौसेना के कर्मचारियों और उनके परिजनों से बातचीत करके बेहद खुशी हुई। हमारे रक्षाकर्मी देश की सेवा करते हैं और देश सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें समर्थन और शक्ति देकर देश सेवा में तत्‍पर रहने को प्रेरित करते हैं। खंडेरी पनडुब्बी कलवरी क्लास की दूसरी पनडुब्‍बी है। इसको सितंबर 2019 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |     सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप     |     विदिशा में हास्टल के बाथरूम में बेहोश मिली नर्स, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत     |     बांध किनारे गांव, फिर भी बूंद-बूंद के लिए हाहाकार, शादी की शहनाई पर ग्रहण, टूट रहे तय रिश्ते     |     समिति प्रबंधक की भर्ती में 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, कलेक्टर ने की रद, जांच शुरू     |     ये सिस्टम के मुंह पर तमाचा मारने जैसा…केजरीवाल के बयान का जिक्र कर SC में बोली ED     |     नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI की गिरफ्तारी पर लगाई रोक     |     नोएडा: पूछताछ के लिए युवक को बुलाया, फंदे से लटका मिला शव… पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें