ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
मनोरंजन

बचपन में ऐसी दिखती थीं ‘रामयाण’ की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया, मम्मी-पापा के साथ शेयर की फोटो

नई दिल्ली। ‘रामायण’ सीरियल की ‘सीता’ इस वक्त अपनी जिदंगी की पुरानी यादों को अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस कड़ी में वो कभी अपनी शादी की फोटो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं तो कभी हनीमून की। अब एक्ट्रेस ने अपने बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो अपने मम्मी-पापा के साथ खड़ी नज़र आ रही हैं।

दीपिका ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ जिसमें को काफी क्यूट लग रही हैं। उनकी मम्मी ने भी सूट और पापा ने कोट पैंट पहना हुआ है। पिछली कई फोटो की तरह दीपिका ने इस फोटो के साथ भी एक कहानी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मां, पापा और मैं। मेरे पास परिवार के साथ एल्बम है। जब मैंने उन्हें खोजा तो कुछ तस्वीरें मिलीं जो आपके साथ शेयर करना चाहती थी। मेरी मां ने कहा मुझे इंडियन ड्रेस पहनना बहुत पसंद था। खासतौर पर साड़ी, मझे साड़ी पहनना हमेशा से पसंद था। मेरी मां जब भी पर्स लेती थीं तो मुझे भी पर्स चाहिए होता था। इस तरह मेरे पास पर्स का ठीक-ठीक कलेक्शन हो गया था। ये तस्वीर बड़ौदा जिसका नाम अब वडोदरा हो गया है कि है, मेरी बहन के जन्म से पहले की। जहां मैं बीजेपी की सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भी खड़ी हुई थी’।

इससे पहले दीपिका ने अपने हनीमून की फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया था कि वो हनीमून के लिए स्विट्ज़रलैंड गए थे। इस फोटो के साथ भी एक्ट्रस ने एक कहानी बताई थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘ये मेरी शादी के बाद छुट्टी यानी हनीमून की फोटो है। हम स्विट्जरलैंड गए थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां जाना चाहती हूं। और मैंने स्विट्जरलैंड का नाम लेने में एक मिनट भी नहीं लगाया। शादी के दो दिन बाद यानी रिसेप्शन पूरा हो जाने के बाद हम दिल्ली के लिए निकल गए। वहां मुझे एक दिन के लिए संसद जाना था। उसके बाद हम स्विट्ज़रलैंड के लिए निकल गए। हमने वहां कई शहर घूमे। मुझे याद नहीं कि ये फोटो किस शहर की है शायद stmoritz की है। उसके बाद हम कुछ दिन लंदन में रुके और फिर वापस घर आ गए और नई जिंदगी की शुरुआत की। जिंदगी चल रही है…मैं चल रही हूं…. वक्त उड़ रहा है। इस दौरान जब हम यादें बना रहे होतें हैं तब वक्त किसी के लिए नहीं रुकता’।

Related Articles

Back to top button