ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...
उत्तरप्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़दिल्ली/NCRबिहारहिमाचल प्रदेश

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

देशभर से मॉनसून की वापसी में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन विदाई से पहले कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) और तेज हवाएं चलने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

☀️ 2. राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं, आसमान में रहेगा आंशिक बादलों का डेरा

देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. कल यानी 21 सितंबर से प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है और मौसम विभाग ने आगामी 25 सितंबर तक यहां किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं जताई है.

⚡ 3. यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, पहाड़ी राज्यों में भी आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राजस्थान के 13 जिलों, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर व उज्जैन समेत कई हिस्सों, तथा पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की चेतावनी है. वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं.

Related Articles

Back to top button