ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

जम्मू एवं कश्मीर : शहीद निरीक्षक के बेटे को गोद में लेकर रो पड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

श्रीनगरः जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक शहीद पुलिस निरीक्षक अरशद खान के बेटे को लेते हुए रो रहे हैं। यह तस्वीर सोमवार को श्रीनगर स्थित जिला पुलिस लाइंस पुलिस निरीक्षक अरशद खान के श्रद्धांजलि समारोह की है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हसीब मुगल अरशद के चार वर्षीय बेटे उहबान को गोद में लिए हुए रो रहे हैं। अरशद खान का रविवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था।

खान पिछले बुधवार अनंतनाग नगर के के.पी. मार्ग क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादी के फिदायीन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे, इसके अलावा हमलावर भी मारा गया था। खान अनंतनाग नगर में सदर पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के तौर पर तैनात थे। खान के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, माता-पिता और छोटा भाई हैं। वह श्रीनगर के रहने वाले थे और राज्य पुलिस में 2002 में भर्ती हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button