ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मनोरंजन

सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की 14वीं मंज़िल से गिरकर मौत, वरुण शर्मा समेत सेलेब्रिटीज़ ने जताया अफ़सोस

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक और बुरी ख़बर आयी है। सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की 14वीं मंज़िल से गिरकर मौत हो गयी। दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा समेत कई सेलेब्रिटीज़ के साथ काम किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार रात को दिशा मुंबई के मलाड में स्थित अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंज़िल की छत से गिर पड़ी थीं, जिससे उनकी मौत हो गयी। पीपिंग मून वेबसाइट की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि सेलेब्रिटी मैनेजर ने छत से कूदकर जान दी है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी भी मौत का कारण जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड मान रही है, मगर कारण की पुष्टि ना होने की वजह से एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज़ की गयी है। दिशा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मलाड के जनकल्याण नगर इलाक़े में रहती थीं। दिशा के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के मुताबिक, वो कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैनेजर काम कर रही थीं।

दिशा ने वरुण शर्मा के साथ लगभग एक साल तक काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन के साथ भी दिशा काम कर चुकी थीं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ एक तस्वीर शेयर करके दुख जताया है। वरुण ने लिखा- मुझे शब्द नहीं मिल रहे। नि:शब्द हूं। सुन्न हो गया हूं। यह बिल्कुल असली नहीं लगता। इतनी सारी यादें हैं। कितनी अच्छी इंसान थी और अच्छी दोस्त भी। हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट रहती थी। जिससे भी मिलती थीं, उसके लिए एक नेकी का रवैया रहता था। तुम्हारी बहुत याद आएगी। परिवार के लए दुआएं और संबल। मुझे यक़ीन नहीं हो रहा दिशा, तुम चली गयीं। इतनी जल्दी चली गयीं।

वरुण की पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, मौनी रॉय, हुमा कुरैशी, मनजोत सिंह, आकांक्षा पुरी समेत इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने अफ़सोस ज़ाहिर किया है। मनोरंजन इंडस्ट्री से इस वक़्त लगातार बुरी ख़बरें आ रही हैं। इससे पहले क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता और टीवी एक्टर मनमीत ने बेरोज़गारी के चलते सुसाइड कर ली थी।

Related Articles

Back to top button