ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...
देश

गडकरी ने कहा- कोरोना टीका जल्द मिलने की उम्मीद, कोरोना संकट बहुत दिनों तक नहीं रहेगा

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उम्मीद जाहिर की है कि इस घातक बीमारी का टीका जल्द तैयार कर लिया जाएगा। रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये गुजरात जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कोरोना संकट बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। हमारे वैज्ञानिक और दुनिया के अन्य देशों के वैज्ञानिक इसका वैक्सीन विकसित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमें जल्द इसका वैक्सीन मिल जाएगा।

गडकरी ने कहा- हम कोरोना संकट का विश्वास और सकारात्मकता के साथ मुकाबला करेंगे

गडकरी ने लोगों से परीक्षा की इस घड़ी में नकारात्मकता से बाहर आने और सकारात्मकता और उम्मीद को अपनाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम कोरोना संकट का विश्वास, आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ मुकाबला करेंगे।

गडकरी ने कहा- कांग्रेस के गरीबी हटाओ के नारे से गरीबी दूर नहीं हुई

अपनी रैली के दौरान गडकरी कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षो से गरीबी हटाओ का नारा दिया है, लेकिन, गरीबों, किसानों और मजदूरों की गरीबी दूर नहीं हुई। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और चमचों की गरीबी जरूर दूर हो गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी सरकार आतंकवाद को कुचल सकती है

मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज आतंकियों को पता है कि भारत में यदि वे कुछ करेंगे, तो इसका अंजाम क्या होगा। देश में अब एक ऐसी सरकार है, जो आतंकवाद को कुचल सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, चूंकि पाकिस्तान जानता है कि आमने-सामने की लड़ाई में वह भारत को नहीं हरा सकता। इसीलिए जम्मू-कश्मीर में आतंकी भेजकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगा रहता है।

चीन या पाकिस्तान की जमीन नहीं, शांति चाहता है भारत

गडकरी ने अपनी रैली के दौरान पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान या चीन की जमीन नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने भूटान या बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों की जमीन पर कभी कब्जा करने का प्रयास नहीं किया। भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति, सौहार्द और प्यार से रहना चाहता है। केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच कई दिनों से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button