ब्रेकिंग
Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों
विदेश

कोरोना महामारी से निपटने में अक्षम रहे इमरान खान, सेना के साथ टकराव के नए रास्‍ते खुले

इस्‍लामाबाद। कोरोना महामारी से निपटने में अक्षम रहे पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना के साथ टकराव के नए रास्‍ते खोल दिए हैं। सेना के शीर्ष अधिकारी सरकार की इस विफलता पर दुखी हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक और पत्रकार वाजिद शमशुल हसन इस नए समीकरण को पाकिस्‍तान में एक निर्वाचित सरकार के लिए शुभ संकेत के रूप में नहीं देखते। उन्‍होंने कहा कि देश में भले ही मार्शल ला नहीं हैं, लेकिन देश पर सेना का अप्रत्‍यक्ष रूप से प्रभुत्‍व बढ़ा है। उन्‍होंने कहा यह चिंता तब और बढ़ जाताी है जब देश के स्‍वामित्‍व वाली पीआइए, पावर रेगुलेटर और राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थान में सेना का प्रभुत्‍व कायम हो चुका है। इसके अधिकतर सदस्‍य पूर्व सैन्‍य अधिकारी हैं। हसन का मानना ​​है कि इमरान खान कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए अपने सबसे अच्छे विकल्पों को तय करने में विफल रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ के नियमों की अवहेलना से बढ़े संक्रमित 

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में लॉकडाउन हटने के बाद कोरोना संक्रमितों के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। यह स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने अपने नवीनतम निर्देश में पाकिस्तान से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को लागू करने के लिए कहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने सभी प्रतिबंधों में ढील देने का विकल्‍प चुना है।

 इमरान खान का प्रभाव सीमित हुआ

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की अर्थव्यवस्था को दिवालिया होने का हवाला देते हुए लॉकडाउन को नजरअंदाज किया। उन्‍होंने तर्क दिया कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था को बचाने के लिए यह आवश्‍यक था। इससे कोरोना संक्रमण में इजाफा हुआ है। उन्‍होंने दुकानों और बाजारों को बंद करने के लिए स्मार्ट लॉकडाउन के रूप में गढ़े गए शब्द का उपयोग किया। हसन का मानना ​​है कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था और गंभीर कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण इमरान खान का प्रभाव सीमित हुआ है।

Related Articles

Back to top button