ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

जब सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर लिखा दिया था- ‘Not Here Right Now’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगा ली। सुशांत के जाने के बाद से उनके सभी पहलुओं पर चर्चा हो रही है। इसमें एक ख़ास बात है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट काफी रोचक और यूनिक था। उसमें साइंस की बातें की लिखी होती थीं। लेकिन कुछ समय पहले एक मौका ऐसा भी आया था, जब सुशांत ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट के सारे पोस्ट को डिलिट कर दिया था।

जब सुशांत ने लिखा- ‘नॉट हियर राइट नाउ’

19 मार्च 2019 को मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने एक दिन पहले यानी 18 मार्च को अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलिट कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपने बायो को बदलते हुए अंग्रेजी में ‘नॉट हियर राइट नाउ’ लिखा। जिसका हिंदी तरज़ुमा ‘अभी यहां नहीं’ होता है। ऐसा सुशांत ने तब किया था, जब उनकी फ़िल्म सोनचिरिया रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, इसके कुछ दिनों बाद सुशांत ने वापस सोशल मीडिया के दुनिया में कदम रखा। 27 मार्च, 2019 से वापस सक्रिय हो गए।

आखिरी पोस्ट में क्या लिखा

सुशांत ने आखिरी बार पोस्ट 3 जून किया था,  जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद किया था।  सुशांत ने इसमें अपनी और मां की फोटो को एक साथ लगाया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘ ‘आंखों के आंसुओं से अतीत धुंधला रहा है और गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने मुस्कुरा रहे हैं। वहीं, एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही।’

दिल बेचारा होगी आखिरी फ़िल्म

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म अभी आनी बाकि है। मुकेश छाबरा की फ़िल्म दिल बेचरा को जल्द रिलीज़ किया जा सकता है। इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, फैंस बतौर ट्रिब्यूट इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button