ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

Coronavirus Impact: सामान्य दिनों के मुकाबले कोर्ट मैरेज की संख्या हुई तीन गुना

इंदौर। कोरोना वायरस काल में शादियां करने के तरीकों में भी बड़ा बदलाव आया है। इन दिनों न्यायालयों में भले ही सामान्य कामकाज नहीं हो रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर जिला कोर्ट परिसर में नोटरियों के यहां सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ नजर आ रही है। सुबह से ही यहां शपथ पत्र तैयार कराने वालों का तांता लग जाता है। ये लोग भावी दंपती होते हैं, जो अपनी शादी रजिस्टर्ड कराने में जुटे हैं।

एक जून के बाद से तो कोर्ट में शादी करने के लिए आने वालों की संख्या में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। नोटरियों के मुताबिक तीन महीने में दो हजार से ज्यादा शादी के शपथ पत्र तैयार कराए जा चुके हैं।जिला कोर्ट में शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब यहां शादी करने वाले नहीं पहुंचे रहे। कई बार युगल को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते वकीलों ने पंडितों की जगह ले ली है।

दरअसल, प्रशासन की सख्ती के चलते शादियों के बड़े आयोजन नहीं किए जा रहे हैं। लोग घरों में ही आयोजन के लिए मजबूर हैं। ऐसे मेंल्हा-दुल्हन खुद ही जिला कोर्ट पहुंचकर शादी का शपथ पत्र बनवा रहे हैं। यह शपथ पत्र 50 और 100 रुपये के स्टाम्प पर तैयार हो रहा है। इससे एक तरफ जहां नाममात्र के खर्च में शादी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कोरोनाकाल के कठिन दौर में वकीलों का कामकाज भी चल रहा है।

इन दिनों कोर्ट में शादी नोटराइज कराने वालों की संख्या में सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही भावी दूल्हा-दुल्हन कोर्ट पहुंच जाते हैं। एक जून के बाद तो संख्या तेजी से बढ़ गई है।

दिगंबर पुजारी, नोटरी, जिला कोर्ट, इंदौर

आम दिनों में कोर्ट में शादी नोटराइज कराने वालों की संख्या नगण्य रहती थी। इन दिनों संख्या बढ़ी है। शपथ पत्र में लोग यह भी लिखवा रहे हैं कि उन्होंने मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने सात फेरे भी ले लिए हैं और एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

चंदरसिंह पटेल, नोटरी, जिला कोर्ट, इंदौर

शादी का शपथ पत्र बनवाने से शादी सिद्ध करने के लिए एक दस्तावेज तैयार हो जाता है। शपथ पत्र में लड़की की तरफ से यह भी लिखवाया जाता है कि वह अपनी मर्जी से रह रही है और साथ में कुछ लेकर नहीं आई, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। शपथ पत्र में मंदिर में फेरे लेने वाली बात भी शादी की पुष्टि करती है

Related Articles

Back to top button