ब्रेकिंग
MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ...
देश

फेक वीडियो को लेकर दिग्विजय का काउंटर, CM शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे थाने

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच इन दिनों जबरदस्त जंग चल रही है। अब फर्जी वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच एमपी नगर में एफआईआर करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे।

दरअसल, बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि ये वीडियो फेक है, इसी मामले को लेकर दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। इसको लेकर बीजेपी की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी। वहीं इस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी एक वीडियो शेयर करने के आरोप में शिवराज के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंचे। हालांकि दिग्विजय सिंह जिस वीडियो की शिकायत करने पहुंचे थे वह वीडियो करीब एक साल पुराना है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने 2019 में राहुल गांधी को लेकर एक फर्जी वीडियो साझा की थी, एक मुख्यमंत्री होने के नाते वह ऐसा किस तरह कर सकते हैं। अब दिग्विजय का कहना है कि जिस थाने में मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, मैं भी उसी थाने में जाऊंगा।

PunjabKesari

क्या है वीडियो में…
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने भाषण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भूल जाते हैं, लेकिन ये वीडियो एडिट हुआ था। अब दिग्विजय इस वीडियो को लेकर शिवराज के खिलाफ एफआईआर करने पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button