ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

दिल्ली में होम आइसोलेशन पर रोक लगाने से भड़के संजय सिंह, बोले- केंद्र तानाशाही पर उतरा

नई दिल्ली।  दिल्ली में होम आइसोलेशन पर रोक लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी के सभी नेता एक सुर में विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद संजय सिहं ने कहा है कि जब एसिम्प्टोमेटिक कोरोना संक्रमित लोग अपने घर पर ही ठीक हो रहे हैं तो बीजेपी सरकार उन्हें जबरन रेल कोच में क्यों रखना चाहती है।

संजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर लिखा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है जो लोग अपने घर में ठीक हो सकते हैं उनको 47 डिग्री की तपती गर्मी में रेल कोच में क्यों रखना चाहती है भाजपा? भाजपा के नेता रेल कोच की आग भट्टी में दो दिन रह कर दिखायें।

ICMR की गाइडलाइन्स के विरुद्ध केंद्र का फैसला- सिसोदिया
बता दें कि दिल्ली सरकार औरआम आदमी पार्टी के सभी नेता उपराज्यपाल के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा होम आइसोलेशन पर रोक लगाने का फैसला ICMR की गाइडलाइन्स के विरुद्ध है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आज 12 बजे होने वाली है। हम उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा दिल्ली मे होम आइसोलेशन पर रोक लगाने के फैसले का इस बैठक में विरोध करेंगे। होम आइसोलेशन पर रोक लगाना आईसीएमआर के दिशा निर्देशों के विरुद्ध है। इससे दिल्ली में समस्या पैदा हो सकती है।

केंद्र के फैसले से डरे दिल्ली के लोग- राघव चड्ढा
वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा का कहना है कि इस आदेश के बाद से दिल्ली के लोगों में डर बैठ गया है।उनका कहना है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से मेरी विधानसभा के लोग अब कोरोना की जांच कराने से डर रहे हैं, क्योंकि अगर वो संक्रमित हैं, लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिख रहा है और उनकी हालत सामान्य है तो भी उन्हें 5 दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। राघव चड्ढा का कहना है कि हमें पहले से ही 30 जून तक 15 हजार बेड्स की व्यवस्था करनी है, केंद्र के इस फैसले के बाद अब हमें 90 हजार बेड्स की जरूरत होगी। हम कहां से लाएंगे ये 90 हजार बेड्स?

Related Articles

Back to top button