Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और सूची, दस प्रत्याशियों का नाम, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का टिकट कटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में लखनऊ के प्रत्याशियों की सूची जारी करने में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से बाजी मार ली है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को दस प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें लखनऊ के साथ उन्नाव, रायबरेली, बांदा और सुलतानपुर के उम्मीदवारों के नाम हैं।

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के बक्शी का तालाब से पूर्व मंत्री गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्वी से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और लखनऊ के कैंट से राजू गांधी को प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ उत्तरी से विधायक रहे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को पार्टी ने इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया है। सपा ने लखनऊ उत्तर से अभिषेक मिश्र व पश्चिम से मोहम्मद रेहान का टिकट काटा है।

jagran

सपा ने 2017 का चुनाव हारने वाले गोमती यादव और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौरिया को दोबारा मौका दिया है। लखनऊ पश्चिम से पूर्व विधायक रेहान अहमद का टिकट कट गया है। उत्तर से पूर्व मंत्री अभिषेक सिंह का टिकट कटा है। लखनऊ पश्चिम से बसपा छोड़कर आये अरमान खान को उतारा गया है। इस सीट पर अरमान खान 2017 में बसपा से लड़े थे। लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला को टिकट दिया गया है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने अनुराग भदौरिया को टिकट दिया। अनुराग भदौरिया 2017 के चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के सिम्बल पर लड़े थे और भाजपा के आशुतोष टंडन से हार गए थे। लखनऊ मध्य में पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा 2017 के चुनाव में इसी सीट से भाजपा के ब्रजेश पाठक से करीब पांच हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

समाजवादी पार्टी ने उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी, रायबरेली के बछरावां सुरक्षित से श्याम सुंदर भारती, सुलतानपुर से इसौली से ताहिर खान और बांदा के बबेरू से विशंभर यादव को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने बांदा जिले की चार में तीन विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे, जबकि बबेरू सीट (233) पर मंथन चल रहा था। मंगलवार को सपा ने पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पर भरोसा जताया और प्रत्याशी घोषित किया है।समाजवादी पार्टी इस बार चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी, महान दल तथा अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी है।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें