देश
सूरत में महिला बैंक कर्मी के साथ मार-पीट मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कलेक्टर से की बात

अहमदाबाद। सूरत में पुलिस कर्मी द्वारा एक महिला बैंक कर्मी के साथ मार-पीट मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिले के कलेक्टर डॉ. धवल पटेल से बात की है। उन्होंने कहा कि हालांकि वो अभी छुट्टी पर हैं लेकिन उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया है कि मामले में आधी रात को फाइल एफआइआर पर एक्शन लिया जाएगा।
.jpg)
इसके अलावा पुलिस कमीश्नर ब्रह्मभट्ट (आइपीएस) ने भी आरोपी कांस्टेबल को तुरंत सस्पेंड करने की बात कही है। वित्त मंत्री ने बताया कि उनके कार्यालय ने पुलिस कमीश्नर श्री ब्रह्मभट्ट से बात की है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वो खुद बैंक की शाखा (घटनास्थल) जाएंगे और सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा आरोपी कांस्टेबल को भी तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।





