ब्रेकिंग
Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां...
देश

ऑनलाइन शराब मंगवाना मनमोहन सिंह के पूर्व सलाहाकार संजय को पड़ा महंगा, 24 हजार रुपए की ठगी

राजनीतिक टिप्पणीकार और नीति विश्लेषक संजय बारू से शराब की ऑनलाइन डिलिवरी कराने के बहाने 24 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 31 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी का नाम आकिब जावेद है और राजस्थान के भरतपुर जिले के कमान कस्बे का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसके पैतृक स्थान से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जावेद टैक्सी चालक के तौर पर काम करता है लेकिन आसानी से पैसा कमाने के इरादे से साइबर अपराध के क्षेत्र में दाखिल हुआ। उन्होंने बताया कि फरार उसके साथियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडान में करीब 100 लोगों से धोखाधड़ी करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी दो जून को तब हुई जब बारू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बारू ने अपनी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन शराब खरीदने के लिए वह दुकान की तलाश कर रहे थे तभी उन्हें ‘ ला केव वाइन्स ऐंड स्प्रिट’ की दुकान मिली। उन्होंने जब संपर्क किया तो पहले ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया। पुलिस को बारू ने बताया कि जब उन्होंने 24 हजार रुपए का भुगतान किया तब व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर (दक्षिण) ने बताया कि हौजखास पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button