ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
टेक्नोलॉजी

भारतीय चिंगारी ऐप से TikTok को मिलेगी जोरदार टक्कर

Tech News 29th June Live Updates: देशी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप चिंगारी (Chingari) भारत में तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। इस मेड इन इंडिया ऐप को करीब 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। लॉन्चिंग के महज 10 दिनों में Chingari ऐप को 5.50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था।

29 Jun,2020
  • 02:44 PM

    भारतीय चिंगारी ऐप से TikTok को मिलेगी जोरदार टक्कर

    देशी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप चिंगारी (Chingari) भारत में तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। इस मेड इन इंडिया ऐप को करीब 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। लॉन्चिंग के महज 10 दिनों में Chingari ऐप को 5.50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था।  बता दें कि चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच चिंगारी ऐप को TikTok के टक्कर में पेश किया जा रहा है। शायद यही वजह चिंगारी को फ्री ऐप के टॉप चार्ज में पहुंचाने के लिए काफी है।

     

  • 12:39 PM

    Samsung लॉन्च कर सकता है दो फोल्डेबल स्मार्टफोन

    साउथ कोरियाई कंपनी Samsung इस साल दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने ऐलान किया कि इन स्मार्टफोन को साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगस्त में होने वाले ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसी इवेंट में सैमसंग के फ्लैगिप फैबलेट फोन Galaxy Note 20 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग की तरफ से जिन दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, वो गैलेक्सी फोल्ड 2 और गैलेक्सी जेड फ्लिप का 5 जी वेरिएंट है।

  • 10:27 AM

    बिना चार्जर और ईयरफोन के आएगा Apple iPhone 12

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 12 को लेकर रोजाना खुलासे हो रहे हैं। हालिया लीक्स रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 12 मॉडल को बिना पावर एडॉप्टर और Earpods के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक iphone 12 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 50 हजार रुपए के शरुआती प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone के Pro मॉडल को भी इसी साल पेश किया जाएगा, जो नए LiDAR सेंसर के साथ आएगा।

  • 08:45 AM

    OnePlus 8 Pro आज फिर एक बार सेल के लिए होगा उपलब्ध

    OnePlus 8 Pro फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स और तीन कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का भारत में Motorola Edge+ और Mi 10 5G जैसे स्मार्टफोन्स से है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर का भी पहली बार इस्तेमाल किया गया है।

  • 07:38 AM

    Realme Narzo 10 का नया ब्लू वेरिएंट कल सेल के लिए होगा उपलब्ध

    Realme Narzo 10 बजट स्मार्टफोन के नए ब्लू वेरिएंट को कल यानि 30 जून को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कल Realme Narzo 10 के अलावा Realme X3 सीरीज को भी पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस नए कलर वेरिएंट को टीज करते हुए कहा है कि इसका लिमिटेड स्टॉक ही उपलब्ध है। यह नया कलर वेरिएंट केवल प्रीपेड बुकिंग के जरिए ही खरीदा जा सकता है।

  • 06:56 AM

    Google Meet में जुड़ने वाले हैं नए फीचर्स

    Google अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Meet में नए फीचर्स जोड़ने वाला है। इन फीचर्स में बैकग्राउंड ब्ल, लो लाइट मोड्स आदि शामिल हैं। Google Meet में ये फीचर्स अपने प्रतिद्वंदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग ऐप्स Zoom वीडियो, Microsoft Team आदि को चुनौती देने के लिए जोड़ा जा रहा है। जल्द ही यूजर्स Google Meet के इन फीचर्स का इस्तेमाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कॉल के लिए कर सकेंगे। यूजर्स को इन फीचर्स के जरिए वीडियो कॉलिंग का नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

Related Articles

Back to top button