ब्रेकिंग
सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट
देश

सुरक्षाबलों पर IED हमले का खतरा टला, एजेंसियों ने पहले ही कर दिया भंडाफोड़

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बलों पर आई.ई.डी. हमले की एक साजिश नाकाम करने का दावा किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कुछ लोगों द्वारा शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आई.ई.डी.) बनाए जाने की खुफिया सूचना पर मंगलवार देर रात शोपियां के जैनपोरा में कई स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान पुलिस ने आतंकवादियों के 5 साथियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अवनीरा निवासी अकीब नजीर राथर, दुरपुरा निवासी अमीर मजीद वानी, शिरमाल निवासी समीर अहमद भट, मोलू चित्रागम के निवासी फैसल फारुक अहंगर और मोलू डंगरपुरा निवासी रईस अहमद गनाई के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हिजबुल सदस्यों ने बताया कि संगठन के आतंकवादी पुलिस और सुरक्षा बलों पर आई.ई.डी. हमले की साजिश रच रहे थे। उनकी जानकारी के आधार पर उनके पास से एक शक्तिशाली आई.ई.जी. बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारामूला और बड़गाम में आतंकी हमले का इनपुट

कश्मीर घाटी में सिलसिलेवार आतंकी हमलों को देखते हुए खुफिया एजैंसियों ने सुरक्षा बलों के काफिलों पर हमलों को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजैंसियों का कहना है कि आतंकी सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले की फिराक में हैं। आतंकी बारामूला या फिर बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बना सकते हैं। इस इनपुट के बाद समूची घाटी विशेषकर उत्तरी कश्मीर के बारामूला और बडगाम के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button