ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

मुंबई में आज से चलेंगी 350 अतिरिक्त लोकल ट्रेन, सरकारी कर्मचारी ही कर सकेंगे सफर

मुंबईः केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनों की अतिरिक्त सेवा देने का निर्णय लिया है। दोनों रेलवे की तरफ से 350 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी जो मुंबई में सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होंगी। चलने वाली यह लोकल ट्रेन फास्ट ट्रेन होंगी जो प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेंगी। इनमें वही यात्री सफर कर सकते हैं जो सरकारी कर्मचारी होंगे।

केंद्र सरकार ने अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की यह सुविधा सरकारी कार्यालयों जैसे इनकम टैक्स विभाग जीएसटी विभाग कस्टम विभाग भारतीय पोस्ट राष्ट्रीय कृत बैंक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट न्याय विभाग और अन्य राजकीय कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह सुविधा शुरू की है।

इस अतिरिक्त लोकल ट्रेन की सुविधा पाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को सफर करने से पहले स्टेशन पर अपने सरकारी विभाग का आई कार्ड दिखाना होगा उसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश मिलेगा और लोकल ट्रेन के अंदर बाकायदा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से नियम बनाए गए हैं।

बता दें कि मुंबई में अति आवश्यक कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए पहले से ही लोकल ट्रेन की सुविधा शुरू हो चुकी है लेकिन 1 जुलाई से 350 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की यह सुविधा सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए भी होगी।

Related Articles

Back to top button