ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
देश

पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, ममता बनर्जी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में गुरुवार को दो समूहों के बीच हुए संघर्ष में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान रामबाबू शॉ के तौर पर हुई है जबकि हिंसा में घायल हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। खबरों के मुताबिक नवनिर्मित थाने के पास दो विरोधी समूहों के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई और इस दौरान कई बम दागे गए और गोलियां चलाई गईं। नवनिर्मित थाने का गुरूवार को ही उद्घाटन होना है।

त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों का एक दल इलाके में तैनात किया गया है जबकि हंगामे और हिंसा के बाद इलाके में दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। भाटपाड़ा में 19 मई को हुए विधानसभा चुनावों के बाद झड़प के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button