ब्रेकिंग
Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर SRMS Bareilly Ragging Case: मेडिकल छात्र की आत्महत्या की कोशिश; सीनियर छात्रों और कॉलेज प्रशासन पर F... Greater Noida GST Office: मीटिंग में फटकार के बाद डिप्टी कमिश्नर की बिगड़ी तबीयत; विभागीय अधिकारियों ... Kushal Tandon Reality Show: 12 साल बाद रियलिटी टीवी में वापसी करेंगे कुशाल टंडन; 'द अलायंस इंडिया' म... Fable 5 & Mythos 5 Controversy: नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर एंथ्रोपिक के AI मॉडल पर रोक; एआई जगत ... Global Oil Market Impact: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्...
देश

NEET-JEE 2020 LIVE Updates : गुजरात में विरोध प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। NEET-JEE 2020 LIVE Updates : जेईई-नीट परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना महामारी के कारण दोनों प्रवेश परीक्षाओं को दो बार टाला जा चुका है और अब सितंबर महीने में प्रवेश परीक्षाओं की तारीख तय की गई है जिसे कई राजनीतिक पार्टियां टालने की मांग कर रही हैं। प्रवेश परीक्षा टालने को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

NEET-JEE 2020 LIVE Updates :

  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित करना चाहिए क्योंकि नौजवानों के जीवन और स्वास्थ्य का सवाल है। COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में लाखों बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना गलत है, केंद्र सरकार ने जो जिद्द पकड़ी है उसे छोड़ना पड़ेगा।

 

  • दिल्ली में कांग्रेस ने दोनों प्रवेश परीक्षाओं को टालने को लेकर शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

  • गुजरात में  नीट और जेईई की परीक्षा कराने को लेकर अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • बेंगलुरु में कोरोना वायरस महामारी में NEET और JEE की परीक्षा को स्थगित करने और 6 महीनों के लिए सेमेस्टर फीस को माफ करने की मांग को लेकर NSUI भूख हड़ताल कर रही है।

बुखार हुआ तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दोनों प्रवेश परीक्षाओं को लेकर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही कोरोना के मद्देनजर सख्त दिशा-निर्देश भी दिए हैं। एनटीए ने एडवाइजरी जारी कर नीट परीक्षा केंद्रों में आइसोलेशन रूम बनाने के आदेश दिए हैं। छात्रों को मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। वहीं, यदि बॉडी टेंपरेचर 99.4 डिग्री सेल्सियस हुआ तो विद्यार्थी को पहले आइसोलेशन रूम में आराम के लिए भेजा जाएगा और 15 से 20 मिनट बाद दोबारा से टेंपरेचर चेक किया जाएगा। अगर सब कुछ सामान्य हुआ तो वह परीक्षा दे सकेगा वरना घर वापस भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button