ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

सरकार सस्ते दाम पर बेच रही सोना, इस तारीख तक है खरीदने का मौका, जानिए क्या-क्या हैं फायदे

नई दिल्ली। सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा मौका है। सरकार लोगों को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bonds Scheme) के तहत सोने में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत 31 अगस्त से सोने में निवेश का मौका मिल रहा है। यह मौका ऐसे समय में आया है, जब सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब पांच हजार रुपये गिर चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 31 अगस्त को सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम का छठा चरण लांच कर रहा है, जिसमें चार सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा। इसके लिए आरबीआइ ने 5,117 रुपये प्रति ग्राम का भाव रखा है।

डिजिटल माध्यम से आवेदन और भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी दी जाएगी। ऐसे निवेशकों के लिए बांड के तहत प्रभावी भाव 5,067 रुपये प्रति ग्राम होगा। नई सीरीज के गोल्ड बांड आठ सितंबर को इश्यू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के तहत सबसे छोटा बांड एक ग्राम के सोने के बराबर होगा। कोई भी निवेशक एक वित्त वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम के बराबर गोल्ड बांड खरीद सकता है। कुल मिलाकर व्यक्तिगत तौर पर बांड खरीदने की सीमा चार किलोग्राम है। ट्रस्ट या संगठन के मामले में यह सीमा 20 किलोग्राम तय की गई है।

जानिए क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

सरकार ने फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाने के लिए नवंबर, 2015 में यह स्कीम शुरू की थी। यहां निवेशकों को सोने में पैसा निवेश करने का मौका मिलता है, लेकिन इसके लिए निवेशकों को फिजिकल फॉर्म में सोना रखने की जरूरत नहीं होती। इस योजना में निवेशकों को प्रति यूनिट गोल्ड में निवेश का मौका मिलता है, जिसकी कीमत सोने के बाजार मूल्य से जुड़ी होती है। बॉन्ड के मैच्योर होने पर इसे नकदी में भुनाया जा सकता है। साथ ही साथ एक खास फायदा यह है कि गोल्ड बॉन्ड पर ढाई फीसद की सालाना दर से ब्याज भी मिलता है।

ये कर सकते हैं निवेश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में भारतीय नागरिक, हिन्दू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी और चैरिटेबल इंस्टीट्यूट्स गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। यहां बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आठ साल के लिए जारी किया जाता है। वहीं, पांचवें साल के बाद निवेशक को इस बॉन्ड स्कीम से बाहर निकलने का विकल्प मिलता है। यह गोल्ड बॉन्ड कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE द्वारा बेचा जाता है

ये भी हैं फायदे 

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो गोल्ड बॉन्ड सबसे बेहतर विकल्प है। इस स्कीम के तहत निवेशक 999 गुणवत्ता वाला गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं। इस तरह ग्राहक द्वारा उच्च क्वालिटी का गोल्ड खरीदा जाता है। साथ ही फिजिकल गोल्ड को रखने के लिए ग्राहक को लॉकर आदि पर खर्च करना पड़ता है, लेकिन गोल्ड बॉन्ड बिना किसी खर्च के अत्यधिक सुरक्षित होता है। वहीं, जब ग्राहक गोल्ड बॉन्ड को बेचने जाते हैं, तो किसी तरह का मेकिंग चार्ज इत्यादि नहीं काटा जाता है।

Related Articles

Back to top button