ब्रेकिंग
Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित Panipat Crime: पानीपत में मानवता शर्मसार; ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्... Haryana Krishi Yantra Subsidy: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; आरकेवीवाई स्कीम के तहत मिलेगा ... Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार 2 सगे भाइयों की कार की चपेट में आने से मौत Sirsa MLA Gokul Setia: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को मिली जान से मारने की धमकी; स्थानीय नेताओं पर ... Haryana Transport News: हरियाणा में रोडवेज बसों का बदलेगा रूटमैप; अब हर गांव और शहर के प्रमुख संस्था...
टेक्नोलॉजी

Tecno जल्द लॉन्च करने वाला है दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन, जारी किया टीजर

नई दिल्ली। Tecno ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में Spark 6 Air को लॉन्च किया था जो कि 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। लो बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी जल्द ही एक और नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। जो कि इसी साल जनवरी में लॉन्च किए गए Tecno Spark Go Plus का ही सफल वेरिएंट हो सकता है। हालांकि, अभी तक अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसे लेकर कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है।

Tecno ने भारत में अपने आधिकारिक ​Twitter अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है और इस टीजर में अपकमिंग फोन के जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। सामने आए टीजर में जल्द ही स्पार्क से आपका दिल जीतने के लिए नया स्मार्टफोन आ रहा है। साथ ही बिल्कुल दबंग स्टाइल में लिखा हुआ है कि ‘स्वागत नहीं करोगे आप हमारा।’ कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन हिंट दिया है कि अपकमिंग फोन Spark सीरीज का होगा और उम्मीद है कि कंपनी Tecno Spark Go Plus का अगला वर्जन बाजार में उतारने की तैयार कर रही है।

 

सामने आए टीजर से यह भी स्पष्ट होता है कि Tecno का अपकमिंग स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। टीजर में शेयर की गई इमेज में स्मार्टफोन का ग्रीन कलर वेरिएंट दिखाया गया है। साथ ही इसमें सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बॉटम में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। इमेज में फोन के राइट पैनल में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।

हालांकि, अभी तक अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स के मुताबिक इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Tecno के नए स्मार्टफोन में बेहतर कैमरा और प्रोसेसर का भी उपयोग किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन सामने आए टीजर के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया स्मार्टफोन अगले महीने सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button