ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टीम की परेशानी बढ़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम परेशानी में घिर गई है। शुक्रवार को भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर समेत 12 टीम के सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई। एक दिन बाद ही निजी कारणों से सुरेश रैना ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। अब टीम के एक और खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड के भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के 12 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के एक दिन बाद युवा खिलाड़ी के भी इससे संक्रमित होने की खबर आई है। 23 साल के ऋतुराज को शनिवार कोरोना संक्रमित पाया गया। वैसे ही शुक्रवार को पूरी टीम को क्वारंटाइन में भेजने का फैसला लिया गया था। अब एक और खिलाड़ी के कोरोना से संक्रमित होने से टीम की चिंता बढ़ गई है।

मुंबई के युवा बल्लेबाज ऋतुराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से टीम में चिंता का माहौल है। पूरी टीम के अब लंबे क्वारंटाइन से गुजरना पड़ेगा और उम्मीद की जा रही है कि 1 सितंबर से बाद ही खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर पाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच ही खेला जाना है।

IANS के मुताबिक शुक्रवार को एक सूत्र ने बताया, “कुल 12 सदस्यों को संक्रमित पाया गया है जिसके बाद पूरी टीम को क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सभी चेन्नई में आयोजित कैंप के दौरान ही संक्रमित हुए हैं। बाकी टीमो की तरफ से भी बीसीसीआई को इस बात का आग्रह किया गया है कि यूएई में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बयान जारी किया जाए।”

Related Articles

Back to top button