ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

CDS जनरल बिपिन रावत बोले, चीन की हर गतिविधि पर है नजर, माकूल जवाब देने में सक्षम हैं सेनाएं

नई दिल्‍ली। भारतीय सेनाएं चीन की आक्रामकता का माकूल जवाब देने में सक्षम हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन से तनातनी के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को यह बात कही। यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम के एक सत्र को संबोधित करते हुए जनरल रावत ने कहा कि चीन की हर गतिविधि पर भारत की नजर है। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में राजमार्ग और रेल लाइन समेत चीन की इन्फ्रा परियोजनाओं की भारत निगरानी कर रहा है। भविष्य में चीन को लेकर भारत की रणनीति में इन सभी गतिविधियों से पड़ने वाले असर को ध्यान में रखा जाएगा।

सीडीएस ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चीन के साथ तनातनी के माहौल का फायदा उठाकर अगर पाकिस्तान ने कोई हरकत की, तो उसे बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने की पूरी तैयारी है। जनरल रावत ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की हरकतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘उत्तर और पश्चिम में भी हम सीमा विवाद का सामना कर रहे हैं। इसलिए सेना की भूमिका अहम है। हमारी सेनाओं को किसी भी संकट से तत्काल निपटने में सक्षम होने और भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत है।’

भारत के समक्ष मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए जनरल रावत ने कहा कि भारत बहुत जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें परमाणु से लेकर अन्य पारंपरिक खतरे तक शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन का बढ़ता दखल और हिंद महासागर क्षेत्र की गतिविधियां तथा पाइरेसी, समुद्री आतंकवाद, मानव तस्करी और जैव आतंकवाद जैसे गैर पारंपरिक खतरे सीधे तौर पर भारत के हितों को प्रभावित कर रहे हैं।’

इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो पेगोंग लेक के दक्षिणी तट के आस-पास यथास्थिति को बदलने की चीन की कोशिशों को ध्‍यान में रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा के लिए सेना प्रमुख का यह दौरा हो रहा है। क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती का निरीक्षण कर रहे सेना के शीर्ष कमांडर सेना प्रमुख नरवाने को ताजा हालात को लेकर भारत की तैयारी से अवगत कराएंगे। बीते दिनों पेगोंग झील इलाके में तब तनाव बढ़ गया था जब चीन ने कुछ स्‍थानों पर कब्जा करने कोशिश की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।

Related Articles

Back to top button