Breaking
सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया.. जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का - लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी... दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल.. रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू

चुनावों को लेकर पीएम मोदी ने कसी कमर करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित

नई दिल्ली । उत्तराखंड चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमर कस ली है। उत्तराखंड विधानसभा के लिए पीएम मोदी चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ये सभी रैलियां वर्चुअली आयोजित की जाएंगी। शुक्रवार से पीएम इन चुनावी रैलियों का आगाज करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रधानमंत्री उत्तराखंड के 4 जिलों के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के उत्तराखंड के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में आयोजित होने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिये 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होनी है। ऐसे में तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है। यह भी उल्लेखनीय है कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी तरह की रैलियों और रोड शो पर आंशिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर उत्तराकंड और देश के अन्य राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया था। प्रधानमंत्री के संबोधन को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के कार्यकर्ताओं ने एलईडी और डिजिटल स्क्रीन पर पीएम मोदी का भाषण सुना था। इस अवसर पर देहरादून  में एक सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे थे। इस संबोधन के पीछे पीएम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को बजट से जुड़ी तमाम उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना था जिससे जब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं तो वह नागरिकों को सही जानकारी देने का काम करें।  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर देशभर के बीजेपी कार्यालयों में तैयारियां की गईं थी। प्रधानमंत्री का संबोधन चुनावी राज्यों के लिहाज से काफी अहम था क्योंकि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान होना है।

    |     सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |     मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी     |     हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे     |     CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..     |     जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का – लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी…     |     दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..     |     रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें