ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

महोबा से निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार तथा दो थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार का चाबुक तेजी से चल रहा है। भ्रष्टाचार के प्रकरण में बुधवार को निलंबित एसपी एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। इस केस में उनके साथ ही दो थाना के प्रभारियों को भी नामजद किया गया है।

महोबा नगर कोतवाली में पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ आज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लखनऊ के पीपी पांडे इन्फ्राट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की लिखित शिकायत पर शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उनके साथ ही तत्कालीन निरीक्षक चरखारी राकेश कुमार सरोज और तत्कालीन एसओ खरेला राजू सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

महोबा में एसपी का कार्यभार संभालने के बाद ही एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दो थाना प्रभारियों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यहां के कबरई के व्यापारी प्रकरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को निलंबित किया था तो आज कार्यभार संभालने के बाद एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने चाबुक चला दिया। उन्होंने कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, थाना खन्ना प्रभारी राकेश कुमार सरोज, कुलपहाड़ कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजू सिंह व आरक्षी राजकुमार कश्यप को निलंबित किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इनसभी ने व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी पर पैसों के लिए दबाव बनाया गया और न देने पर धमकी दी गई। इसके साथ ही पूर्व एसपी मणिलाल के निर्देश पर एक कंपनी के मैनेजर की गाडिय़ों का चालान करने के बाद एसपी को पैसे देने के लिए दबाव बनाया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज ही मणिलाल पाटीदार के साथ प्रयागराज के एसएसपी रहे अभिषेक दीक्षित के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश भी दिया है।

Related Articles

Back to top button