ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

उद्धव सरकार की कोरोना से नहीं कंगना से है लड़ाई, लोग मर रहे पर इनको फिक्र नहीं: फडण्वीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना से बुरा हाल है पर सरकार का इधर कोई ध्यान नहीं। फडणवीस ने कहा कि यहां कोरोना से लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार कोरोना से लड़ने की बजाए अभिनेत्री कंगना रनौत से लड़ रही है। फडणवीस ने कहा कि शायद सरकार भूल गई है कि महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना महामारी है। पूर्व सीएम ने कहा कि लगता है उद्धव की लड़ाई कोरोना से नहीं कंगना से है। कंगना का बंगला ढाहने पर देवेंद्र ने उद्धव सरकार पर तीखा हमला किया कि यहां पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का भी बंगला है, और भी अवैध इमारतें हैं, उधर भी एक बार देख लो।

फडणवीस ने कहा कि कोरोना से लोगों की जान बचाई जा सकती है लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है। बता दें कि Covid-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 8,698 बढ़कर 2,61,798 हो गई तथा 495 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 28,282 हो गया। इस दौरान 14,253 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,715 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

Related Articles

Back to top button