ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

IPL 2020 में 8 टीमों की कमान संभालेंगे ये खिलाड़ी, जानिए किसको मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

नई दिल्ली। IPL 2020 All Captains List: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शनिवार 19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का मंच सजने वाला है। यूएई के दुबई, शारजाह और अबू धाबी में आइपीएल 2020 के बीच खेले जाने हैं, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज हम आइपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों के कप्तान और उनकी सैलरी के बारे में बताने जा रहे है कि किस कप्तान की कितनी रकम आइपीएल के इस सीजन में खेलने के लिए मिलने वाली है।

हालांकि, ये रकम सिर्फ उनकी रिटेनरशिप राशि है, जो कप्तान और सभी खिलाड़ियों को तीन से चार किस्तों में IPL के खत्म होने तक मिल जाती है। इसके अलावा भी इनको मैच फीस और अन्य भत्ते मिलते हैं, लेकिन फिलहाल हम आपको इनकी सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइपीएल 2020 में जिस कप्तान की सैलरी सबसे कम है, वो राशि 7 करोड़ रुपये हैं। वहीं, सबसे ज्यादा सैलरी जिस कप्तान को मिलती है वो रकम 17 करोड़ रुपये है। आइपीएल में भारत 6 कप्तान उतरेंगे, जबकि दो विदेशी हैं।

IPL 2020 के कप्तान और उनकी सैलरी

श्रेयस अय्यर (DC) सैलरी – 7 करोड़ रुपये

साल 2018 में जब गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया था तो युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया था। उसके बाद उन्होंने IPL 2019 में कप्तानी और टीम को क्वालीफायर्स में पहुंचा। इसी के दम पर उनको फिर से IPL 2020 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान बनाया। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर उनको इस आइपीएल के लिए 7 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

दिनेश कार्तिक (KKR) सैलरी – 7.40 करोड़ रुपये

पिछले दो साल से IPL की दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर टीम की कप्तानी कर रहे दिनेश कार्तिक ने 2018 के सीजन में टीम को क्वालीफायर्स तक का सफर तय कराया था, लेकिन पिछली बार टीम टॉप 4 में नहीं पहुंच पाई थी। बावजूद इसके केकेआर ने उनको कप्तान के तौर पर रिटेन किया है। कप्तान दिनेश कार्तिक को इस बार के आइपीएल के 7.4 करोड़ रुपये केकेआर से मिलने वाले हैं।

केएल राहुल (KXIP) सैलरी – 11 करोड़ रुपये

लोकेश राहुल पहली बार आइपीएल टीम की कप्तानी करने वाले हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको आर अश्विन के टीम से जाने के बाद टीम का कप्तान नियुक्त किया है। केएल राहुल कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में टीम को पहली बार आइपीएल खिताब दिलाने के लिए तैयार हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको 11 करोड़ रुपये की राशि में बतौर खिलाड़ी और कप्तान रिटेन किया है। ऐसे में उनसे टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

डेविड वार्नर (SRH) सैलरी – 12.50 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद के सफल कप्तान डेविड वार्नर एक बार फिर से टीम की अगुआई करने वाले हैं। डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार चैंपियन बनाया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को आइपीएल 2020 के लिए मोटी रकम में रिटेन किया है। बतौर खिलाड़ी और कप्तान डेविड वार्नर को हैदराबाद की फ्रेंचाइजी से आइपीएल के 13वें सीजन के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपये मिलेंगे।

स्टीव स्मिथ (RR) सैलरी – 12.50 करोड़ रुपये

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने पिछले साल टीम का कप्तान नियुक्त किया था। बीच आइपीएल में अजिंक्य रहाणे से टीम की कप्तानी छीनकर स्मिथ को दी गई थी। इससे पहले 2018 में वे आइपीएल से बैन कर दिए गए थे, क्योंकि उनको बॉल टैंपरिंग का दोषी पाया गया था। वहीं, आइपीएल 2020 के लिए राजस्थान की टीम ने उनको साढ़े 12 करोड़ रुपये की राशि में बतौर खिलाड़ी और कप्तान रिटेन किया है।

रोहित शर्मा (MI) सैलरी – 15 करोड़ रुपये

आइपीएल के सबसे सफल कप्तान और मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को देश के सबसे अमीर घराने (अंबानी परिवार) के मालिकाना हक वाली टीम ने मोटी रकम में बतौर खिलाड़ी और कप्तान रिटेन किया है। आइपीएल 2020 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलने वाली है। इस रकम के वे हकदार भी हैं, क्योंकि उन्होंने टीम को चार खिताब दिलाए हैं।

एमएस धौनी (CSK) सैलरी – 15 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आइपीएल 2020 के लिए 15 करोड़ रुपये में बतौर कप्तान और खिलाड़ी रिटेन किया था। 38 साल के महेंद्र सिंह धौनी अभी भी सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं। आइपीएल को तीन बार चैंपियन बनाने के साथ-साथ धौनी की कप्तानी में हर बार सीएसके ने क्वालीफायर्स के लिए क्वालीफाइ किया है। ऐसे में ये रकम उनको सूट करती है।

विराट कोहली (RCB) सैलरी – 17 करोड़ रुपये

आइपीएल 2020 में सबसे महंगे कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी की ओर से इस सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। विराट कोहली ने बतौर बल्लेबाज आरसीबी के लिए काफी मैच जीते हैं, लेकिन वे अभी तक टीम को एक भी बार चैंपियन नहीं बना सके हैं। ऐसे में ये रकम उनको बतौर बल्लेबाज तो सूट करती है, लेकिन बतौर कप्तान वे ज्यादा सफल नहीं दिखते।

Related Articles

Back to top button