ब्रेकिंग
GTA 6 Release Date Confirm: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, रॉकस्टार ... Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ... Tejashwi Yadav Attack: 'महंगाई की मेलोडी पर NDA के पास नहीं कोई रेमेडी'; तेजस्वी यादव का पीएम मोदी प...
मनोरंजन

रिया के खुलासे से बॉलीवुड में बेचैनी, ड्रग्स केस में NCB के निशाने पर 15 हस्तियां

मुंबई। ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को विशेष अदालत से भी जमानत नहीं मिली। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे अब बांबे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत का कड़ा विरोध किया था। उधर, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Celebrities) का नाम लिया है, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं। इन लोगों में कुछ ड्रग के खरीदार और अन्य उपभोक्ता हैं। यह भी पता चला है कि कुछ लोगों का ऐसा वर्ग है, जो ड्रग्स खरीदकर बॉलीवुड हस्तियों को उसकी आपूर्ति करता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी। उसे गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था। वहां उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के जज जीबी गुरव के सामने भी एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग सेवन की बात को अच्छी तरह जानते हुए भी उसके लिए ड्रग खरीदने के अपराध में खुद को शामिल किया।

एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। नशीले पदार्थ खरीदने एवं उसके लिए पैसा चुकाने पर यह धारा लगाई जाती है। इस धारा में आरोप सिद्ध होने पर अधिकतम 20 साल तक की सजा का प्रविधान है।

रिया की मुसीबत उसके भाई शौविक द्वारा एनसीबी को दिए बयान से भी बढ़ गई है। शौविक ने माना है कि सुशांत के लिए ड्रग खरीदने का पैसा कई बार रिया ने चुकाया है। रिया ने भी अपने बयान में ड्रग के लिए पैसा चुकाने की बात मानी है। एनसीबी को दिए बयान में उसने माना है कि वह पैसा देती थी और सैमुअल मिरांडा तथा दीपेश सावंत सुशांत के लिए ड्रग लाते थे।

दूसरी ओर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार वास्तविकता यह है कि ड्रग की खुदरा खरीद-फरोख्त करनेवाले किसी व्यक्ति से रिया का संबंध स्थापित नहीं हो सका है। इस मामले में रिया का संबंध सिर्फ उसके भाई शौविक, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा एवं सुशांत के स्टाफर रहे दीपेश से ही सिद्ध किए जा सकते हैं। मानेशिंदे ने रिया द्वारा एनसीबी के सामने दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया था। उनके अनुसार रिया से ये बयान दबाव में लिए गए थे।

Related Articles

Back to top button