ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा से मुलाकात पर रामदास आठवले बोले, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो

मुंबई। मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी से मारपीट का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पू्र्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से मुलाकात करने आज (रविवार) को उनके घर पहुंचे। पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि कमलेश कदम ने मुझे धमकी दी थी। मुझे गेट पर बुलाया गया था बात करने के लिए लेकिन उन्होंने हमला कर दिया। उद्धव ठाकरे सरकार कानून-व्यवस्था में फेल हो गई है। अगर उद्धव जी सरकार नहीं चला सकते तो इस्तीफा दे दें। जनता को अपनी सरकार चुनने दीजिए।

रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो। गौरतलब है कि 11 सितंबर को  मुंबई पश्चिमी उपनगर में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला किया था। इस घटना के संबंध में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत छह अन्‍य लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन शनिवार सुबह समता नगर पुलिस स्टेशन ने ही जमानत दे दी गयी थी

शिवसैनिकों के हमले का शिकार हुए पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने महाराष्‍ट्र सरकार से अपनी सुरक्षा की अपील की है। पूर्व नौसेना अधिकारी का कहना है कि वे लोग मेरे बच्चों और परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए मेरा सीएम उद्धव ठाकरे से निवेदन है कि वो मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के संगठन (शिव सेना) और उनके कार्यकर्ताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रकार की घटनायें कभी किसी के साथ नहीं होनी चाहिए।

शिवसेना कार्यकर्ताओं दुवारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई के मामले पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से फोन पर बात करते हुए कहा कि  देश के पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द स्‍वस्‍थ हो जाएं।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस घटना पर महाराष्ट्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। उद्धव ठाकरे के सत्ता में रहते महाराष्ट्र में गुंडाराज की स्थिति बनी हुई है, उन्होंने कहा कि इस मामले में पकड़े गये छह आरोपियों को मात्र 10 मिनट में छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Back to top button