ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
टेक्नोलॉजी

Realme 7 Pro की पहली सेल आज, मिलेंगे कुल 5 कैमरे और 4,500mAh की बैटरी, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली. Realme 7 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग के बाद पहली बार आज फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन को आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकेंगे।

Realme 7 Pro की कीमत और ऑफर 

Realme 7 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Realme 7 Pro की खरीद पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 2,223 रुपये की EMI पर खरीद पाएंगे। Realme 7 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को Discovery+ का एक साल का सब्सक्रिप्शन 299 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 7 Pro में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Realme 7 Pro का कैमरा और बैटरी

Realme 7 Pro के रियर में चार रियर कैमरे और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन 48MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। जबकि फ्रंट कैमरा 32MP का है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

Related Articles

Back to top button