ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

Jaya Bachchan के ‘थाली’ वाले कमेंट पर मुकेश खन्ना का जवाब, ‘आपने हमें यहां खाना नहीं दिया, इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का ‘थाली’ वाल बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद रवि किशन को जवाब देते हुए कहा था कि ‘ये शर्म की बात है, लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।’ दरअसल, रवि किशन ने राज्यसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था जिसके जवाब में जया बच्चन ने ये बयान दिया था।

जया के इस बयान के बाद जहां कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने उन पर निशाना साधा। अब एक्ट्रेस के ‘थाली’ वाले बयान पर ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना ने भी निशाना साथा है और जया की इस बात को हास्यास्पद। मुकेश खन्ना ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री में आप काम करते हैं, आप वहां कमियां नहीं गिनाएंगे, ऐसा नहीं होता है। और यहां हमें किसी ने खाना नहीं दिया हमने इसके लिए मेहनत की है’।

टाइम्स नाऊ से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘इंडस्ट्री सबके लिए है, इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है। इंडस्ट्री सालों से चली आ रही है। अब इसमें नेपोटिज़्म बढ़ गया है, ग्रुपिज़्म बढ़ गया है। अगर रवि किशन ड्रग का मामला उठाते हैं और आप पलटकर ये कहते हो कि ‘जिस थाली में खाते हो उसमें छेद करते हो’ ये बयान हास्यास्पद। हां, आप ये कह सकते हैं कि उनका बयान सही है या गलत है, बात खत्म। आपने हमें खाना नहीं दिया है, अगर मैं इस लाइन में आया तो ये मेरी मेहनत है, यहां दूसरों की भी मेहनत लगती है। एक टीम की मेहनत लगती है, किसी के बाप की इंडस्ट्री नहीं है। ड्रग्स कोई छोटी परेशानी नहीं है। अगर यहां ड्रग्स चलता है और इस मुद्दे को उठाया जा रहा है तो आपको दिक्कत क्यों हो रही है, आप ये क्यों कह रहे हैं कि इंडस्ट्री को क्रिटिसाइज़ मत करिए’। आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर शौरे में इशारों इशारों में जया बच्चन के थाली वाले कमेंट पर निशाना साध चुके हैं।

Related Articles

Back to top button