ब्रेकिंग
Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ... मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण 'लालबागचा राजा': दर्शन न करने पर घर बैठे मंगाएं ऑनलाइन प्रसाद Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना...
देश

कोरोना वैक्सीन पर अच्‍छी खबर, अगले हफ्ते से शुरू होगा ऑक्सफोर्ड के टीके के तीसरे चरण का ट्रायल

पुणे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किए गए कोविड-19 टीका (वैक्सीन) के तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) अगले हफ्ते पुणे स्थित ससून जनरल अस्पताल में शुरू होगा। इसका निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) करेगा। इस आशय की जानकारी ससून जनरल अस्पताल के डीन डॉ मुरलीधर तांबे ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वयंसेवक तैयार हैं।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, लगभग 150 से 200 स्वयंसेवकों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। शनिवार से अस्पताल में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो स्वयंसेवक इसके लिए तैयार हैं, अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले दूसरे चरण का परीक्षण भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज और केईएम हॉस्पिटल में किया गया था।

गौरतलब है कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने 15 सितंबर को एसआइआइ को इसके परीक्षण करने की अनुमति दी थी। उसने परीक्षण के लिए किसी भी उम्मीदवार को चुनने को रोकने वाले अपने पहले के आदेश को रद कर दिया था। डीसीजीआइ ने परीक्षण के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी हिदायत दी है। अब इस परीक्षण पर सभी की निगाहें लगी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे लोकसभा में बता चुके हैं कि कोरोना के टीके के विकास के लिए सहयोग की संभावना तलाशने को लेकर रूस की सरकार के साथ बातचीत की जा रही है। एक सवाल के लिखि‍त जवाब में चौबे ने कहा था कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने बताया है कि रूस में कोरोना का टीका विकसित किया गया है और उसे मंजूरी भी मिल गई है। उन्‍होंने यह भी बताया था कि दुनिया भर में 36 टीकों पर काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button