ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

तमिलनाडु में इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में बनाई इलेक्ट्रिक बाइक, 2.4 घंटे में होगी चार्ज

कोयम्बटूर। तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कम लागत वाली इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का दावा किया है। इस बाइक की खास बात यह है कि इसको चार्ज करने में 2.5 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद यह 27 किलोमीटर तक चल सकती है।

एक छात्र ब्रैथिकन का कहना है, “इस वाहन में एक इलेक्ट्रिक मोटर है। वाहन को चार्ज करने में 2.5 घंटे लगते हैं और यह 27kms तक चल सकता है। यह 0.6 यूनिट बिजली की खपत करता है।

इन दिनों आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया जा रहा है। भारत की ऐसी कई कंपनियां हैं, जो देश-दुनिया के अलग-अलग सेक्टरों में बेहतर काम कर रही हैं। इसी क्रम में आज हम बात रहे हैं आईआईटी हैदराबाद के एक स्टॉर्टअप की, जिसने चार साल में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में बेहतर काम किया है और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के साथ ही इन वाहनों के अफोर्डेबल होने की राह भी निकलती दिख रही है।

ऐसे बने एंटरप्रेन्योर

निशांत डूंगरी ने बताया कि आईआईटी मुंबई में पढ़ाई के दौरान से ही मुझे एंटरप्रेन्योर बनने का चाव लग गया था। आईआईटी के दौरान की गई पढ़ाई ने मुझे हमेशा फायदा दिया। इसने मुझे काफी एक्सपोजर दिया। मेरा विषय मेकेनिकल था और मैंने पीएचडी भी मेकेनिकल एंड एयरोस्पेस में की है। इसका मुझे एंटरप्रेन्योर बनने में काफी लाभ मिला। वहीं, आईआईटी हैदराबाद में फैकल्टी होने के दौरान मेरी एंटरप्रेन्योरशिप स्किल काफी बेहतर हुई। इसने मुझे स्टॉर्टअप, इनक्यूबेशन सेंटर, एंटरप्रेन्योर सेल, इंडस्ट्री स्केल, रिसर्च और शोध सुविधाओं के बारे में सिखाया। फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से अधिक छात्रों, शोध स्टॉफ, सहयोगियों और विजिटर ने मेरी एंटरप्रेन्योरशिप यात्रा शुरू करने में मेरी मदद की। मैंने रोहित वढ़ेरा के साथ मिलकर यह कंपनी शुरू की। हमें लगा कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य अच्छा होगा, तो हमने प्योर-ईवी कंपनी शुरू की। प्योर ईवी ई-बाइक और लीथियम बैटरी बनाती है। हमने पहले दिन 1300 बाइक बेची थी। अप्रैल, 2019 में हमने चार टू व्हीलर इलेक्ट्रिक मॉडल उतारे थे- इग्नाइट, इट्रेंस, इपुल्टो और एट्रॉन। फरवरी में कंपनी ने हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर इप्लूटो 7जी को बाजार में उतारा था।

Related Articles

Back to top button