ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL 2020: सौरव गांगुली का दावा- आइपीएल में अभी और अच्छे मुकाबले देखने को मिलेंगे

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के 13 वें एडिशन में अभी तक खेले गए तीनों मैच काफी नजदीकी रहे हैं। इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी खुश हैं। टीमों ने जिस तरह का क्रिकेट खेला है उसकी उन्होंने काफी प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि  उन्होंने मेंस आइपीएल और महिला टी 20 चैलेंज के आगामी मैचों में और अधिक रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।महिला टी 20 चैलेंज पुरुष टूर्नामेंट के प्लेऑफ़ के दौरान खेला जाएगा।

बोर्ड के अध्यक्ष गांगुली ने ट्वीट करके कहा कि अभी तक आइपीएल तीन अच्छे मुकाबले देखने को मिले है। उम्मीद है कि अगले 60 दिनों में हमें और अच्छे मैच देखने को मिलेंगे। 19 सितंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को पांच विकेट से हराया। इसके साथ ही  चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आइपीएल में टीम के कप्तान के तौर पर 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए।

दूसरे मैच में दिल्ली ने पंजाब को सुपर ओवर में हराया

20 सितबंर को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को किंग्स इलेवन पंजाब ( KXIP) को सुपर ओवर में हराया। इस मैच में अंपायर के एक फैसले को लेकर विवाद हुआ। अंपायर नितिन मेनन ने पंजाब के एक रन को शॉर्ट रन करार दिया, लेकिन रिप्ले में पता चला कि ये रन शॉर्ट नहीं था। कई लोगों का मानना है कि पंजाब के हार का प्रमुख कारण अंपायर का यह फैसला रहा। पंजाब ने मैच रेफरी को मामले की सूचना दी और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

आज चेन्नई का मुकाबला राजस्थान से 

वहीं तीसरे मुकाबले में सोमवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)को 10 रनों से हरा दिया। आज शाम को चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होना है। यह मैच  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई का जहां यह दूसरा मैच होगा, वहीं राजस्थान की टीम इस मैच से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Related Articles

Back to top button