ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...
देश

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए आज हो जाएगी स्थगित, कोविड-19 के कारण लिया गया फैसला

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर  निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। संसद के मानसून सत्र का आज दसवां दिन है और सरकार के महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को निबटाने के बाद मानसून सत्र को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।   राज्यसभा में अर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक, 2020 ( Bilateral Netting of Qualified Financial Contracts Bill, 202) पारित हुआ।

विपक्षी दल संसद परिसर में संयुक्त रूप से कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और नारा लगा रहे हैं- किसान बचाओ, मजदूर बचाओ, लोकतंत्र बचाओ।

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक

राज्यसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक,2020 (Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2020) पास कर दिया गया। NGOs के लिए विदेशों से आने वाले फंड का विनियमन इस विधेयक के आधार पर किया जाएगा। लोकसभा में यह विधेयक 21 सितंबर को पास हुआ था। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सदन में कहा, ‘कई आर्गेनाइजेशन अपना पहचान छिपाते हैं। इससे उन्हें किसी बात का भय नहीं रहता और इसलिए ही आधार कार्ड लाया गया ताकि उनकी पहचान जाहिर हस सके।’ इससे पहले उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक देश और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक कानून है और विदेशी फंडों को रोकना इसका मुख्य उद्देश्य है।

अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित

इससे पहले गृह राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, ‘मुझे सदस्यों को सूचित करना है कि सरकार ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है, लेकिन इससे पहले कुछ महत्वपूर्ण विधेयक आज लोकसभा में पारित कर दिए जाएंगे।’

नेता प्रतिपक्ष के ऑफिस में एकत्र हुए विपक्षी सांसद

जारी राज्यसभा सत्र का बहिष्कार करने वाले विपक्षी दलों के सांसद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी के कार्यालय में एकत्र हुए हैं। ये सभी संसद में पारित कृषि विधेयक को लेकर चर्चा करने वाले हैं। इसके बारे में पहले ही नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बताया, ‘राज्यसभा सत्र कर बहिष्कार करने वाली विपक्षी पार्टियों ने सदन में नेता प्रतिपक्ष के ऑफिस में आज बैठक बुलाई।’ बता दें कि गुलाम नबी के ऑफिस में होने वाले इस बैठक में विपक्षी पार्टियों के बीच कृषि विधेयक को लेकर चर्चा की जाएगी।

 जीरो आवर नोटिस

इससे पहले शिवसेना सांसद अनिल देसाई (Shiv Sena MP Anil Desai), राजद सांसद मनोज कुमार झा (RJD MP Manoj Kumar Jha) ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने  राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को स्वास्थ्य बीमा कवर की मांग’ को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया। मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष की ओर से निलंबित सांसदों की वापसी की अपील की गई।

 लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) पर चर्चा की जाएगी। साथ ही और भी अनेकों महत्वपूर्ण विधेयकों (Major Port Authorities Bill,2020 , The Assisted Reproductive Technology (Regulation)Bill, 2020 ,The Factoring Regulation (Amendment) Bill, 2020 को पारित किया जाना है।  कृषिविधेयक के पारित किए जाने के दौरान रविवार को सदन में हंगामा करने और उपसभापति के साथ अनियंत्रित व्यवहार के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को सोमवार को सदन से निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button