ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मनोरंजन

Bollywood Drug News: एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजा

मुंबई। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत और सारा अली खान, सिमोन खंबाटा, दीपिका की मैनेजर करिश्‍मा  को समन भेजा है। अगले तीन दिन में उनसे पूछताछ होगी।  सुशांत केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) फिल्म उड़ता पंजाब के प्रोड्यूसर मधु मंटेना वर्मा से पूछताछ कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा के साथ ड्रग चैट में नाम सामने आने पर एनसीबी ने मधु मंटेना को समन भेजा था। मंगलवार को जया साहा के साथ-साथ एक टैलेंट कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर से एजेंसी ने पूछताछ की।

एनसीबी ने मंगलवार को टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान (केडब्ल्यूएएन) के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए बुलाया। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश इसी कंपनी में काम करती है। एनसीबी ने करिश्मा को भी बुलाया था। लेकिन, उसने अपने वकील के माध्यम से मंगलवार को एनसीबी के सामने उपस्थित रह पाने में असमर्थता जाहिर की। लेकिन, सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा मंगलवार को एनसीबी कार्यालय में मौजूद थी। जया एवं श्रुति मोदी से एनसीबी ने सोमवार को भी पूछताछ की थी।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन मामले में इसी सप्ताह अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर एवं फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अब तक गिरफ्तार किए गए करीब 19 लोगों से पूछताछ एवं कुछ वाट्सएप चैट में इनके नाम सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, करिश्मा प्रकाश से पूछताछ के बाद जरूरत हुई तो दीपिका पादुकोण को भी एनसीबी समन भेज सकता है।

बता दें कि इन सितारों के ड्रग रैकेट में शामिल होने की जानकारी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उसकी टैलेंट मैनेजर जया साहा की वाट्सएप चैट सामने आई। इसी चैट से एक के बाद एक बॉलीवुड की कडि़यां जुड़ती जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत एवं सैमुअल मिरांडा सहित अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें बॉलीवुड में नशीले पदार्थो की खुदरा खरीद-फरोख्त करनेवाले भी शामिल हैं। इन सबसे पूछताछ में बॉलीवुड के कई चíचत नाम सामने आ चुके हैं। एनसीबी इन सभी से पूछताछ करके बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन की तह में जाना चाहता है।

Related Articles

Back to top button