ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

आज ड्रग कनेक्शन को लेकर NCB के सवालों का जवाब देगी रकुल प्रीत, दीपिका कल होंगी जांच में शामिल

सिनेमा जगत और नशीले पदार्थों के कथित जुड़ाव का मामला आए दिन नया मोड़ ले रहा है। अभी इसे मामले को लेकरनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच तेज कर दी है, जिसके तहत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज जांच के लिए शामिल होंगी। वहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण शनिवार को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी।

इससे पहलेर रकुल प्रीत ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि उन्हें कथित तौर पर भेजे गए समन न तो मुंबई में प्राप्त हुए न हैदराबाद में। हालांकि एनसीबी अधिकारियों ने कहा था कि सिंह से फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क किया गया था। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने समन स्वीकार किए हैं। आज वह और अभिनेत्री और दीपिका की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश आंच जांच में शामिल होंगी।

एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने नशीले पदार्थों के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दीपिका को शुक्रवार को तलब किया था।अदाकारा को केंद्रीय एजेंसी द्वारा भेजा गया समन मिल गया है और वह शनिवार को जांच में शामिल होंगी। अधिकारी के मुताबिक एनसीबी के सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वाट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है।

अधिकारी के अनुसार एनसीबी की जांच टीम ने फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा और राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी के बयानों को दर्ज किया। एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद सामने आए मादक द्रव्य मामले की जांच शुरू की थी। अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बॉलीवुड की कुछ और शख्सियतों को ‘‘जांच में शामिल” होने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button