ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

NCB जांच का हिस्सा नहीं करण जौहर का पार्टी वीडियो, DEPUTY DG बोले- ‘उसका केस से कोई लेना देना नहीं’

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्म निर्माता करण जौहर को ट्रोल किया जा रहा है। करण को पहले सुशांत के चाहने वालों नेपोटिज्म को लेकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद जैसे ही इस केस में ड्रग मामले शामिल हुआ तो फिल्ममेकर का एक पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
2019 के इस पार्टी वीडियो के वायरल होते ही करण एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए। इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, जोया अख्तर, अर्जुन कपूर, और मलाइका अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स नजर आए थे। लोगों का मानना था कि इस पार्टी में ड्रग का इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद नेटिजन्स के साथ-साथ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया गया था कि वीडियो की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की जा रही है और यह भी दावा किया गया कि फिल्म निर्माता को जल्द ही जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाएगी। ऐसी सभी अफवाहों का खंडन करते हुए, NCB के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने एक आधिकारिक बयान में कहा- ‘करण जौहर का 2019 पार्टी वीडियो जांच का हिस्सा नहीं है और अधिकारियों द्वारा जांच नहीं की जा रही है।’ उन्होंने कहा- ‘यह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की चल रही जांच से संबंधित नहीं है।’

हालांकि जब एक मीडियाकर्मी ने पूछा-‘क्या एनसीबी अधिकारी फिल्म निर्माता के घर पार्टी वीडियो को लेकर एक नया मामला दर्ज करेंगे।’ इस पर एनसीबी के डिप्टी डीजी ने कहा ‘वह उस मामले के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।’मीडिया को संबोधित करते हुए, जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक कोई नया समन जारी नहीं किया गया है और वे पहले मामले की समीक्षा करेंगे और फिर आगे के निर्णय लेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को, फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक लिखित बयान जारी किया था कि 28 जुलाई, 2019 को उनकी पार्टी में किसी तरह का ड्रग स्तेमाल नहीं किया गया था। उन्होंने अपने बयान में कहा- ‘कुछ प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत तरीके से और भ्रामक रिपोर्ट दिखा रहा है कि मेरी 28 जुलाई, 2019 की पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया था। यह पूरी तरह से गलत और निराधार आरोप है। मैंने 2019 में अपनी स्थिति को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आरोप झूठे हैं।’

Related Articles

Back to top button