ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

Sushant Singh Case Update: एम्स ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, जल्द सामने आएगा सच

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Case) में मामले एम्स ने सीबीआई को रिपोर्ट सौंप दी है। सीबीआई(CBI) की टीम एम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण करने में जुट गई है और सीबीआई जो भी फैसला लेगी वह अंतिम होगा। वहीं, सीबीआई के पास पहले से मौजूद सबूतों के साथ यह निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी।

सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को एम्स ने अपनी रिपोर्ट दे दी है तो अब एजेंसी एक बार फिर सक्रिय हो जाएगी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी। इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं और सभी सच जानना चाहते हैं।

सुशांत मामले में एम्स की टीम ने सीबीआइ से की चर्चा

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फारेंसिक विभाग के डाक्टरों की टीम ने सीबीआइ को विसरा जांच की रिपोर्ट से अवगत कराया। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई बैठक में एम्स की फारेंसिक टीम ने सीबीआइ अधिकारियों का साथ पोस्टमार्टम के विश्लेषण आदि पर चर्चा की

पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. सुधीर गुप्ता ने कहा कि निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। रिपोर्ट निर्णायक होगा। डा. सुधीर गुप्ता पहले भी कह चुके हैं कि एम्स की टीम रिपोर्ट पर किसी को संदेह नहीं होगा। बताया जा रहा है कि एम्स की टीम व सीबीआइ सुशांत की मौत के कारणों पर एक दूसरे की जांच से सहमत हैं। डा. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि अभी और विमर्श करने की जरूरत है।

सुशांत मामले में कोई पहलू खारिज नहीं किया जा सकता : सीबीआइ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत की जांच कर रही सीबीआइ (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की जांच पूरे पेशेवर तरीके से कर रही है। जांच अभी जारी है। इस संबंध में अभी किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया जा सकता। इस मामले में सीबीआइ का बयान पहली बार सामने आया है। तीन दिन पहले सुशांत सिंह परिवार के वकील विकास सिंह ने इस मामले की जांच भटकने का आरोप लगाते हुए कहा था कि एम्स के एक डॉक्टर ने फोटो देखकर कहा था कि यह साफ-साफ हत्या का केस लग रहा है।

सीबीआइ अब तक इसे आत्महत्या के लिए उकसाने के बजाय हत्या के मामले में क्यों नहीं बदल रही है, पता नहीं। माना जा रहा है कि विकास सिंह के उक्त बयान के बाद ही सीबीआइ ने यह बयान जारी किया है। बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत की उनके बांद्रा स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सीबीआइ जांच निष्कर्ष का उत्सुकता से इंतजार : देशमुख

इस बीच, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि वह भी सीबीआइ जांच के नतीजे का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। उनके अनुसार सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस भी पूरे पेशेवर तरीके से कर रही थी। फिर अचानक यह जांच सीबीआइ को सौंप दी गई। लोग पूछ रहे हैं कि सुशांत की मौत आत्महत्या है या उनकी हत्या हुई है?

सुशांत के पिता के वकील ने जांच में ढील का आरोप लगाता था

सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि मामले की जांच शुरुआत में जिस तरह से की गई थी उस हिसाब से हाल फिलहाल में मामले की जांच में ढील देखने को मिली है। जल्द से जल्द इस मामले को खत्म किए जाने की जरूरत है। क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है इस केस में सबूत खत्म होते जा रहे हैं। बता दें कि एक्टर ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगा ली थी. इसके बाद से ही ये मामला उलझा हुआ है।

Related Articles

Back to top button