ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

बाबरी केस:जज सुना रहे थे फैसला, बेटी का हाथ थामे दिखे आडवाणी…बरी होने पर बोले-जय श्रीराम

अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपी बरी हो गए हैं। वहीं सीबीआई कोर्ट के जज जब ऐतिहासिक फैसला सुना रहे थे तब आडवाणी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद हुए। इस दौरान आडवाणी अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आए। वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद आडवाणी ने खुशी जाहिर की और जय श्रीराम का नारा लगाया। फैसले के बाद आडवाणी अपने घर से बाहर आए और मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए खुशी का दिन है। आखिरकार सच की जीत हुई। बता दें कि बढ़ती उम्र के कारण आडवाणी कोर्ट में शामिल नहीं हुए। वे अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए।

वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वरिष्ठ नेता को बधाई दी है। वहीं, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आडवाणी के घर पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देर से ही सही पर न्याय की जीत हुई। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरने के बाद फैजाबाद में दो FIR दर्ज कराई गई थी। अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह महंत नृत्य गोपाल दास, साध्वी ऋतंभरा, रामविलास वेदांती, धरम दास, सतीश प्रधान, चंपत राय, पवन कुमार पांडेय समेत  कुल 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, इनमें से 17 का निधन हो चुका है और 32 पर सुनवाई चल रही थी।

Related Articles

Back to top button