ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

जेल से रिहा हुए चिदंबरम बोले- अर्थव्यवस्था पर सरकार दिशाहीन हो गई है

106 दिन बाद जेल से बाहर आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंन मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिना आरोप के नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर सरकार दिशाहीन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप है। वित्त मंत्री को महंगे प्याज की परवाह नहीं है।

चिदंबरम ने कहा कि सरकार गलत है क्योंकि यह विचारशून्य है, बर्बादी के कारणों को खोजने में असमर्थ है, क्योंकि यह पीएमओ के नोटबंदी, जीएसटी, कर आतंकवाद, रेगुलेटरी ओवरकिल, संरक्षणवाद और केंद्रीकृत नियंत्रण जैसी अपनी गलतियों का बचाव करने की जिद में लगी हुई है। उनहोंने कहा कि वित्तीय वर्ष में 7 महीने बीतने के बाद भी, बीजेपी सरकार का मानना ​​है कि अर्थव्यवस्था के सामने जो समस्याएं हैं, वे चक्रीय हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं उन राजनीतिक नेताओं के बारे में विशेष रूप से चिंतित हूं, जिन्हें आरोपों के बिना हिरासत में लिया गया है। स्वतंत्रता अविभाज्य है, अगर हमें अपनी स्वतंत्रता को संरक्षित करना है, तो हमें उनकी स्वतंत्रता के लिए लड़ना चाहिए। वहीं इससे पहले चिदंबरम ने राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैं वापस आकर खुश हूं। सरकार संसद में मेरी आवाज नहीं दबा सकती।

पूर्व वित्त मंत्री ने आज संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ, प्याज की कीमतों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दे दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button